पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड पर ओवरलोडिड ट्रक खड़े करने पर सुच्ची पिंड में हंगामा

रोड पर ओवरलोडिड ट्रक खड़े करने पर सुच्ची पिंड में हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुच्चीपिंड के लोगों और ट्रांसपोर्ट यूनियन में काफी दिनों से चल रहे झगड़े पर समझौता हो गया है। काफी समय से उनमें गांव के अंदर जाती सड़क पर हैवी व्हीकल को लेकर झगड़ा चल रहा था। पहले भी उनमें समझौता हुआ था कि हैवी व्हीकल इंडियन ऑयल के साथ ही बैकसाइड की सड़क से निकला करेंगे और खाली ट्रक यहां से गुजर सकते हैं। मंगलवार रात को ओवरलोडिड ट्रक के निकलने के कारण बाइक सवार को थोड़ी चोट लग गई। इस कारण बुधवार को गांव के लोगों ने रास्ते पर बाइक्स लगाकर ट्रकों को अंदर आने से मना कर दिया। इस पर दोनों धिरों में झगड़ा होने लगा। मौके पर एसएचओ पलविंदर सिंह ने पहुंचकर समझौता करवाया। उन्होंने फैसला लिया कि गांव के अंदर जाते रास्तों से हैवी ट्रकों को गुजरने देंगे। एसएचओ ने विश्वास दिलाया कि रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और ट्रक भी स्लो स्पीड में चलेंगे। यूनियन के प्रेसिडेंट जतिंदर कुमार सोनू ने कहा कि उनका झगड़ा 10 साल से चल रहा है। गांव वाले जिस दूसरी रोेेड से गुजरने के लिए कह रहे हैं वो बहुत छोटी है और पैट्रोल की गाड़ियां वहां से निकालना बहुत मुश्किल है।

सुच्ची पिंड वासियों और यूनियन नेता ने पुलिस को शिकायत दी तो एसएचओ ने मार्ग पर जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया।

ट्रांसपोर्टर यूनियन के साथ रास्ते को लेकर दस साल से चल रहा है सुच्ची पिंड वासियों का झगड़ा