- Hindi News
- निजात्म नगर के कार बाजार के बाहर हुआ था हंगामा, थाने में हो गया राजीनामा
निजात्म नगर के कार बाजार के बाहर हुआ था हंगामा, थाने में हो गया राजीनामा
पैसों के लेनदेन में दो पक्ष भिड़े, धरना
निजात्मनगर में कार बाजार के बाहर पैसों के लेनदेन में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने जातिसूचक शब्द कहने, तो दूसरे ने पगड़ी उतारने का आरोप लगाया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने धरना लगाकर हंगामा किया। देर शाम थाने में राजीनामा हो गया।
बस्ती दानिशमंदा के गुरदीप सिंह काला ने बताया कि उसके भाई चन्नी का कुछ लोगों से पैसों का लेनदेन था। जिसके कारण चन्नी ने तीन महीने पहले खुदकुशी की कोशिश भी की थी। बुधवार को उन्होंने दूसरे पक्ष को कार बाजार स्थित दुकान पर बुलाया। लेकिन वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसकी पगड़ी उतार दी।
वहीं, बस्ती शेख के बब्बू थापर ने कहा कि उसने चन्नी को डेढ़ लाख रुपए दिए थे। पैसे मांगने पर चन्नी वापस नहीं दे रहा था। बुधवार को चन्नी ने दुकान पर पैसे देने के बहाने बुलाया। जब वो भतीजे साजन के साथ पहुंचे। तो उनपर हमला किया गया। आरोप है कि गुरदीप ने बंदूक तानकर जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद आरोपी पक्ष के समर्थन में अकाली नेता दिनेश ढल्ल भी पहुंच गए। हंगामे के बीच एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा और थाना दो की पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम राजीनामा हो गया।
विवाद में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस ने बीच में पड़ दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया।
हंगामे के बाद निजात्म नगर मार्ग पर एक पक्ष की ओर से जाम लगाया गया। बाद पुलिस ने आकर जाम खुलवाया।