जाम से बचता ट्रक चालक पीपल से टकराया
जालंधर| बबरीकचौंक। दोपहर 12:30। वार्ड नंबर 49 से जुलूस लेकर निगम दफ्तर नामांकन भरने जा रहे थे भाजपा प्रत्याक्षी राजीव ढींगरा। काफिले के कारण जाम लग गया। इसी बीच जाम से बचता एक ट्रक चालक सड़क के किनारों से गुजरा तो पीपल के पेड़ से टकरा गया। इससे पीपल का एक हिस्सा टूट गया। आधा घंटा जाम लगा रहा।