- Hindi News
- सोनी काहनपुरिया चार दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा
सोनी काहनपुरिया चार दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा
जॉनमर्डर केस में बस अड्डा से पकड़े गए आरोपी वरिंदर कुमार उर्फ सोनी काहनपुरिया को पुलिस ने चार दिन का रिमांड खत्म होने पर बुधवार को पेश किया। कोर्ट ने गांव काहनपुर के रहने वाले वरिंदर को जेल भेज दिया है। इससे पहले केस में रॉकी और विक्की सईपुरिया पकड़े जा चुके है। केस में फरार कूल रोड की एसआर मोटर्स के मालिक मुकेश सेठी और आबादपुरा के बागी की तलाश चल रही है।
एसएचओ बलविंदर सिंह विर्क का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा है कि वह राजीनामा करवाने गया था। यहां पर झगड़ा हो गया और नौबत हमले तक की गई। गौर हो कि बीते साल 27 नवंबर को एस्टेट फेस-2 स्थित सब-वे रेस्टोरेंट के बाहर बस्ती शेख के चाय आम मोहल्ला के चरण कमल उर्फ जॉन मल्ली पर जानलेवा हमला किया गया था। तीन दिन बाद मल्ली दम तोड़ गया था।
केस में एसआर मोटर्स के मालिक सेठी और बागी हैं फरार