पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरना बाइक टक्कर : कार चालक और बाइक सवार महिला की मौत

वरना-बाइक टक्कर : कार चालक और बाइक सवार महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | लोहियां खास

गांवमाणक के बस स्टैंड के पास कार और बाइक की टक्कर में एक लड़की और एक महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी सख्त जख्मी हुआ है। उसे जालंधर रैफर किया गया है। एसएचओ लोहियां खास नरिंदर सिंह औजला ने बताया कि वरना कार (पीबी30-ई-3700) को भूपिंदर सिंह वासी गुरु हर सहाय जिला फिरोजपुर चला रहा था। उनके साथ चार और व्यक्ति भी सवार थे। वे सभी पास के गांव पूनियां में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद गांव जलालाबाद जा रहे थे। रास्ते में बाइक (पीबी47-सी-3071) से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक को प्रभजोत सिंह वासी बस्ती संढियांवाल जोगेवाल (फिरोजपुर) चला रहा था। उसके पीछे उसकी बहन गुरपिंदर कौर (लैब टेक्नीशियन) और अनुराधा प|ी गोपाल सिंह वासी हलदावनी जिला नैनीताल (यूपी) बैठी थीं। हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई। कार भी खेतों की तरफ चली गई।

भूपिंदर सिंह (23) की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय अनुराधा की भी मौत हो गई। सख्त जख्मी प्रभजोत सिंह को जालंधर रैफर किया गया है। कार सवारों के मामूली चोटें लगी हैं। वे सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों लाशों का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेजा गया है।

लोहियां खास के गांव माणक के पास हादसा : मृतककी लैब टेक्नीशियन बहन भी गंभीर

हादसे में जहां कार के बंपर उखड़ गए वहीं, बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई।