पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर फर्निश ऑयल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर फर्निश ऑयल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | थानाडिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने फर्निश ऑयल चोरी के आरोप में दो लोग पकड़े हैं। पुलिस रंधावा मसंदा कालोनी के अनिल कुमार और नूरमहल के गांव भगाला के अमरजीत कुमार से पूछताछ कर रही है। थाना आठ के एडिशनल एसएचओ अश्विनी नंदा ने बताया कि शिव नगर के रहने वाले अलोक शर्मा फर्निश ऑयल बेचने का कारोबार करते हैं। उन्होंने गुरदासपुर के जामनगर से 20 टन ऑयल मंगवाया था। इस दौरान एक फैक्ट्री से फोन आया कि आठ ड्रम तेल कम आया है, लेकिन कंडा भार के अनुसार ठीक था। शर्मा ने अपने स्तर पर पता किया तो देखा कि ड्राइवर अमरजीत ही तेल चोरी कर बेचता है और अनिल खरीद लेता है। आरोपी 16 ड्रम तेल बेच चुका था। अमरजीत तीन हजार में एक ड्रम बेचा करता था। पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए है।