- Hindi News
- ब्रेक की जगह रेस पर रखा पैर, यात्री का पैर कुचल डिवाइडर पर चढ़ी कार
ब्रेक की जगह रेस पर रखा पैर, यात्री का पैर कुचल डिवाइडर पर चढ़ी कार
जालंधर | रेलवेस्टेशन की पार्किंग से कार निकाल रहे व्यक्ति ने ब्रेक की जगह रेस पर पैर रख दिया। इससे कार एक व्यक्ति के पैर से निकलते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। लम्मा पिंड के कमलेश पांडे ने बताया कि पार्किंग से कार निकालते वक्त गलती से ब्रेक की जगह रेस दब गई। इससे सहारनपुर के रहने वाले एचएम टंडन के पांव जख्मी हो गए। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया।