- Hindi News
- अर्जुन मर्डर : अकाली नेता चिड़ी और उसके भतीजे को जेल भेजा
अर्जुन मर्डर : अकाली नेता चिड़ी और उसके भतीजे को जेल भेजा
जालंधर | अलीमोहल्ले के अर्जुन मर्डर केस में फरार मुख्य आरोपी अकाली नेता सुखदेव कल्याण उर्फ चिड़ी और उसके भतीजे सूरज को दो दिन का रिमांड खत्म हो जाने पर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं। 17 जून, 2014 को अली मोहल्ले के अर्जुन का मर्डर कर दिया गया था। केस में चिड़ी, उसके बेटे शिव, भतीजे सिकंदर और सूरज को नामजद किया गया था। शिव और सिकंदर तो पकड़े गए थे और चिड़ी सूरज फरार थे। चिड़ी और सूरज ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।