- Hindi News
- तलाक के बाद खुद को आग लगाने वाली प्रीत नगर की महिला की मौत
तलाक के बाद खुद को आग लगाने वाली प्रीत नगर की महिला की मौत
जालंधर | पतिके तलाक देने से दुखी होकर खुद को आग लगाने वाली महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मंगलवार रात रमणीक एवेन्यू कॉलोनी के गेट के बाहर विजय कुमार ने महिला को लपटों से घिरे हुए देखा था। उन्होंने पुलिस को फोन किया तो महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया था कि वह सोढल के प्रीत नगर की रहने वाली है। उसका नाम चमकी है। पति राजू उसे तलाक दे चुका है। उसका कोई बच्चा भी नहीं है, जिसके कारण उसने खुद को आग लगा ली है। पुलिस महिला के परिवार की तलाश कर रही है, लेकिन पता नहीं चल सका।