पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शताब्दी से कटा सांड, एक घंटा लेट

शताब्दी से कटा सांड, एक घंटा लेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर/फिल्लौर| लुधियानाके पास ढंढारी कलां के नजदीक दिल्ली अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस से सांड टकरा गया, जिसकी वजह से ट्रेन रोकनी पड़ी। सीवरेज बोर्ड में असिस्टेंट इंजीनियर पीके चड्ढा ने बताया कि उनका बेटा ट्रेन में सफर कर रहा था। लुधियाना स्टेशन से पहले ट्रैक पर सांड गया, जिसे शताब्दी ने टक्कर मार दी। ट्रेन में जोरदार झटका लगा। गाड़ी रुक गई। मवेशी को हटाया गया, जिसके बाद ट्रेन चली। इस कारण ट्रेन जालंधर करीब एक घंटा देरी से पहुंची। इसी तरह फिल्लौर-गोराया रेल मार्ग पर बुधवार शाम करीब पांच बजे 12498 शान-ए-पंजाब ट्रेन हादसाग्रस्त होते-होते बची। ट्रेन के आगे आवारा गाय के बछड़ों का झुंड गया। 3 बछड़े कटकर मार गए। रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रेन के नीचे फंसे बछड़ों को निकाला। ट्रेन दोबारा दिल्ली की तरफ 10 मिनट देरी से रवाना हुई।