शिक्षा दफ्तरों में 68 गैरहाजिर मिले
चंडीगढ़ | सौफीसदी हाजिरी को यकीनी बनाने के लिए मंगलवार को शिक्षा विभाग के 238 दफ्तरों में छापे मारे गए। इनमें 68 मुलाजिम गैरहाजिर, 96 लेट और 16 लंबे समय से गैरहाजिर मिले। शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि नाभा मंडल के 111 दफ्तरों में 12 मुलाजिम गैरहाजिर, 34 लेट और 10 लंबे समय से गैरहाजि़र, जालंधर मंडल के 64 दफ्तरों में 36 गैरहाजिर, 47 लेट और तीन लंबे समय से गैरहाजि़र जबकि फरीदकोट मंडल के 63 दफ्तरों में 20 गैरहाजिर, 15 लेट और तीन लंबे समय से गैरहाजिर पाए गए।