पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिखी पर ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल

सिखी पर ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 यंग डायरेक्टर्स की फिल्में चुनी गई हैं

पूजासिंह| जालंधर

युवाओंमें सिख सभ्याचार को डिजिटल मीडिया से प्रमोट करने के लिए सिखनेटडॉटकॉम की तरफ से हर साल यूथ ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल करवाया जाता है। इस साल नौवें फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत, यूएसए, कैनेडा, यूके और आस्ट्रेलिया से 25 यंग डायरेक्टर्स की फिल्में चुनी गई हैं। इस बार फिल्म की थीम अनकॉमन करेज़ है। लोग फिल्में सिखनेटडॉटकॉम पर जाकर देख सकते हैं और अपनी फेवरेट फिल्म को वोट कर सकते हैं। वोटिंग 24 सितंबर तक होगी। 30 सितंबर को रिजल्ट निकाला जाएगा।

सिखनेट के वेबमास्टर गुरुमस्तक सिंह ने बताया कि ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 2006 में की गई थी। हर साल युवाओं का अपने सभ्याचार के प्रति लगाव और नई सोच फिल्मों के जरिए देखने को मिलती है। यही वजह है कि आस्ट्रेलिया, यूके आदि में रहने वाले सिख भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

इंटरमीडिएट कैटेगरी में जालंधर के तीन यंग डायरेक्टर्स ने हिस्सा लिया है। इसमें सुखमनजोत सिंह की सिमरन ऑफ करेज़, विराट मरवाहा की सिंह और सुखबीर सिंह की रेंडम काइंडनेस शामिल हैं। इसके अलावा आॅस्ट्रेलिया की सुखजीत कौर खालसा की ड्रेस स्लेश एड्रेस, कैनेडा के जोत सिंह बाज की राही ट्रेवलर, यूके के जगदीप सिंह की अनटोल्ड और रांची के एरिक सिंह की लव ट्रैप शामिल है।

जुनियर कैटेगरी में कैलिफोर्निया की अमृता भसीन की बास्केटबाल सिंह, यूएसए के चरन सिंह की वेलिएंट सेवियर, मध्य प्रदेश के गोविंद सिंह की लेजेसी ऑफ लॉयन हार्टिडनेस के अलावा अन्य शामिल है।

{ जूनियर डिवीजन में 11 से 17 साल के बच्चों ने एंट्रीज भेजी हैं। विजेता को 500 डॉलर इनाम मिलेगा।

{ इंटरमिडिएट डिवीजन में 18 से 28 वर्ष के डायरेक्टर होंगे। इसमें इनाम क्या इस फिल्म ने मुझे सोचने पर मजबूर किया? क्या इस फिल्म ने मुझे रुलाया अौर क्या इस फिल्म ने मुझे हंसाया? के बेसिस पर निकाले जाएंगे। तीनों विजेताओं को 1000-1000 डॉलर इनाम मिलेगा।

{ सीनियर डिवीजन में 29 वर्ष से अधिक के डायरेक्टर हिस्सा ले रहे हैं। बेस्ट फिल्म प्रमोट की जाएगी। इसमें कोई कैश प्राइज नहीं है।

जालंधर के भी तीन यंग डायरेक्टर्स

तीन कैटेगरी में निकाले जाएंगे विजेता