पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तम तकनीक के लिए सहकारी मिल भोगपुर देश में थर्ड

उत्तम तकनीक के लिए सहकारी मिल भोगपुर देश में थर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोगपुरकी सहकारी चीनी मिल को उत्तम तकनीक की श्रेणी में देश में तीसरा स्थान हासिल किया। मिल के जीएम भूपिंदर सिंह और चेयरमैन हरदीप सिंह ढिल्लों को यह इनाम नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शूगर फैक्ट्रीज लिमिटेड के प्रधान क्लापा बी आबदे ने नई दिल्ली में दिया। भूपिंदर सिंह ने बताया कि 2013-14 में 58 साल पुरानी इस मिल की कमाई में आठ करोड़ की वृद्धि दर्ज की।

मिल में पुराने स्टीम इंजन से काम लिया जाता है। हमने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने वाली दूसरी मिलों को पछाड़ा है। यह सब हमने एडमिन सुधारों और अपने कर्मचारियों की मेहनत से हासिल किया है। सीएम बादल ने फरीदकोट की बंद पड़ी चीनी फैक्ट्री के प्लांट को भोगपुर में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं।