उपकार कमेटी 5 दिन मनाएगी उत्सव
साईंदास स्कूल ग्राउंड में दशहरा पर्व मनाएगी महाकाली सोसायटी
उपकारदशहराकमेटी आदर्श नगर बस्ती गुजां की ओर से दशहरा उत्सव तीन अक्टूबर को आदर्श नगर में मनाया जाएगा। इस संबंध में शोभायात्रा कमेटी की बैठक पुष्पा छिब्बर की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई।
दशहरा कमेटी के चीफ आर्गेनाइजर एडवोकेट बृजेश चोपड़ा ने कहा कि कमेटी 34 सालों से कार्य कर रही हैं। प्रधान अर्जुन दास अरोड़ा ने पर्व की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की और उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव इस बार पांच दिनों का होगा, जो 28 सितंबर शाम छह बजे उत्सव शुरू होगा। चीफ डायरेक्टर चेतन छिब्बर ने कहा कि वर्ष 2013 के हिसाब का लेखा-जोखा पेश किया। सुरिंदर चौधरी ने कहा कि यह दशहरा कमेटी टीम भावना से कार्य करती है। यहां युवा प्रताप मंच ब्राह्मण सभा के रामपाल शर्मा, रजनीश धुस्सा, सुरेश सेठी, बिमला, अनु वर्मा, नीटा बहल, जवाहर नंदा, राजेश चौहान, संदीप भारद्वाज, राजिंदर संधीर, भोला शर्मा, जेएल बराड़, अनिल मेहता, भरत कंबोज, मोहन लाल बस्सी, तरसेम थापा, राजेश अग्निहोत्री थे।
एकनूर वेलफेयर सोसाइटी
जालंधर| एकनूरवेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्री गुरु रविदास मंदिर न्यू शास्त्री नगर में दशहरा पर्व को लेकर प्रधान प्रदीप खुल्लर की अध्यक्षता में बैठक हुई। सोसाइटी की ओर से तीन अक्टूबर को न्यू शास्त्री नगर लैदर कांप्लैक्स रोड पर मनाया जाएगा। दशहरे से पूर्व बगलामुखी मंदिर दिलबाग नगर एक्सटेंशन से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पर्व स्थल पर पहुंच कर संपन्न होगी। यहां चेयरमैन संजीव भारद्वाज, बचन दास, राम लाल, सतीश कुमार, दयाराम, संतोख सिंह, बलवंत सिहं, अश्विनी मेहता, कस्तूरी लाल, राजीव भगत, जोगिंदर सिंह, दलेर सिंह, सुरिंदर सोढी, अश्विनी, दविंदर हीर, बंटी सिद्धू, राकेश कुमार थे।
महालक्ष्मी मंदिर
जालंधर| श्रीराम नाटक कला मंच की ओर से जेल रोड महालक्ष्मी मंदिर में 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक रामलीला करवाई जाएगी। इसी संबंध में मंच का पुन: गठन किया गया। जिसके चेयरमैन संदीप अरोड़ा, प्रधान त्रिलोक चुघ, संरक्षक सुदेश विज, सरपरस्त गोपाल पेठेवाले, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, सचिव अश्विनी मोंगा, उपप्रधान मंगा पहलवान, गुलशन कपूर हैं। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की और सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई। यहां राजीव, जितेंद्र कक्कड़, हर