400 बच्चों को दी स्टेशनरी
जालंधर | शहीदअजीत सिंह नौजवान सोसाइटी की तरफ से साक्षरता मिशन की शुरुआत करते हुए सरकारी स्कूल किशनपुरा और साईंदास प्राइमरी स्कूल किला मोहल्ला में 400 बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। इस प्रोजेक्ट में बिल्डर गुरप्रीत सिंह का विशेष योगदान रहा, उन्होंने कहा कि एक छोटा सा प्रयास ही किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। बच्चों के अभिभावक भी इस तरह की छोटी जरूरतों को आर्थिक तंगी की वजह से पूरी नहीं कर पाते, जिस वजह से वह बच्चों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं। बच्चों और पढ़ाई के मार्ग में कोई रुकावट आए इसलिए ही यह योगदान किया जा रहा है। प्रधान दीपक महेंद्रू ने गुरप्रीत सिंह का स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी किया। यहां सलाहकार शैलेंद्र सहगल, दलजीत सिंह, नीतिश शर्मा, सौरभ, मुनीष, नगेंद्र चड्डा, सुशांत कुमार थे।
जालंधर में आयोजित अंतरस्कूल शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग में कैम्ब्रिज स्कूल के जयान पसरीचा ने जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किय। उनकी टीम ने एमजीएन स्कूल की टीम को हराया। कैम्ब्रिज स्कूल के प्रिंसिपल अध्यापकों ने जयान का उत्साह बढ़ाया।