पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ बड़ी दौलत है, मगर धन जुटाने में उलझा है मनुष्य

स्वास्थ बड़ी दौलत है, मगर धन जुटाने में उलझा है मनुष्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विमलधामचेरिटेबल ट्रस्ट दीन दयाल उपाध्यायनगर में पांच दिवसीय योगा कैंप संपन्न हो गया। साध्वी लक्षिता साध्वी दिप्ती ने कहा कि स्वास्थ सबसे बड़ी दौलत है। मगर मनुष्य धन कमाने में उलझ गया है। इंसान पहले पैसा पाने के लिए अपना स्वास्थ्य खो देता है। फिर स्वास्थ्य को पाने के लिए पैसा और समय खो देता है। आज एक से एक गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। दवाई खा-खा कर इंसान और ज्यादा दुखी हो जाता है और दवाइयों के फिर गंभीर साइड इफेक्ट होते हैं। बीमारियों से बचना है तो हर व्यक्ति प्रकृति की शरण में आए। प्राकृतिक चींजे अपनाए तो स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा। इस दौरान यहां साहिल सहगल, डाॅ. शशि, राकेश जैन, यशपाल, डाॅ. सुभाष, जगदीश राय जैन, विपिन, कुसुम मौजूद रहे।