- Hindi News
- गढ़ा में बाढ़ पीडितों के लिए एक ट्रक सामान इकट्ठा हुआ
गढ़ा में बाढ़ पीडितों के लिए एक ट्रक सामान इकट्ठा हुआ
जालंधर | भारतीयकन्नौजिया महासभा की ओर से जेएंडके में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए लगाया गया। राहत शिविर मंगलवार को खत्म हुआ। इसका समापन बीजेपी के अनुशासन कमेटी के चेयरमैन शिव दयाल चुघ और मार्केट कमेटी के प्रधान शुभम भारद्वाज ने किया। महासभा के प्रधान बबला कन्नौजिया ने कहा कि गढ़ा के लोगों ने करीब एक ट्रक सामान दिया है। इसमें कपड़े और पीने का पानी है। इसे जल्द ही सेना के ट्रक से जेएंडके भेजा जाएगा। जो रकम इकट्ठा हुई है उसे बुधवार को सभी के सामने ओपन करके गिना जाएगा। यहां राकेश कमल, विक्की कन्नौजिया, तरुण, पम्मा, सुरिंदर घई, यशपाल कन्नौजिया, अनिल भी थे।