पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता में रविकांत और लेख में पूनम त्रिखा फर्स्ट

कविता में रविकांत और लेख में पूनम त्रिखा फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर कैंट | कैंटबोर्ड दफ्तर में हिंदी दिवस को लेकर प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। इसमें पहले दिन रक्षामंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इसके अलावा लेख लेखन और काव्य प्रतियोगिता भी हुई। कविताओं में कर्मचारियों ने वर्तमान हालत पर भाव पेश किए। काव्य प्रतियोगिता में रविकांत पहले, श्याम सुंदर दूसरे और पूनम त्रिखा तीसरे स्थान पर रही। लेख में पूनम त्रिखा पहले, सुखवीर वोहरा दूसरे और शीतला प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पूनम त्रिखा पहले, रविकांत दूसरे और दर्शन कुमार विनोद वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीईओ प्रशोत्तम लाल ने अव्वल कर्मचारियों को सम्मानित किया।