- Hindi News
- केएमवी स्टूडेंट्स ने लोकतंत्र की वास्तविकता पर बनाई डॉक्यूमेंट्री
केएमवी स्टूडेंट्स ने लोकतंत्र की वास्तविकता पर बनाई डॉक्यूमेंट्री
लोकतंत्र के मूल्यों और उसके महत्व पर आधारित है डॉक्यूमेंट्री
भास्करन्यूज | जालंधर
केएमवीकेपत्रकारिता और जनसंचार विभाग की बीजेएमसी फर्स्ट सेमेस्टर की स्टूडेंट्स की ओर से लोकतंत्र की वास्तविकता पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को विश्व लोकतंत्र दिवस पर रिलीज किया गया।
डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से स्टूडेंट्स ने लोकतंत्र के मूल्यों और उसके महत्व को बताया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों और उनकी समस्याओं को प्रस्तुत करने की कोशिश की गई पत्रकारिता और जनसंचार विभाग और राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से संयुक्त रूप से एक सेमिनार करवाया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के लॉ विभाग के प्रो. देविन्द्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। प्रो. देविन्द्र सिंह ने जहां लोकतंत्र की विस्तृत जानकारी दी वहीं उन्होंने यह विचार पेश किए कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और लोगों द्वारा लोगों के लिए चुनी गई सरकार ही लोकतंत्र की असल नींव है इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि लोकतंत्र के विकास में अलग अलग मुद्दों पर विचार-चर्चा तथा सार्थक वाद-विवाद से प्राप्त हुआ निष्कर्ष अपनी अहम भूमिका निभाता है। प्रो. रविन्द्र ने स्टूडेंट्स को देश में मीडिया की भूमिका और इसकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने कहा कि स्टूडेंट्स ने शानदार डॉक्यूमेंट्री बनाई है।
प्रिंसिपल ़डॉ. अतिमा शर्मा के साथ प्रो. देविंद्र सिंह और प्रो. रविंद्र। -भास्कर