पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीआई जालंधर सिटी ने दिए प्रोजेक्ट पिलर अवार्ड

जेसीआई जालंधर सिटी ने दिए प्रोजेक्ट पिलर अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | जेसीआईजालंधर सिटी ने जेसी वीक के समापन पर प्रधान सुनील शर्मा की अध्यक्षता में ग्रेट डे मनाया।

जेसी वीक कन्वीनर जगमीत ने पूरे सप्ताह किए कार्यों की रिपोर्ट पढ़ी और प्रोजेक्ट पिलर अवार्ड दिए। बेस्ट प्रोजेक्ट के लिए मनू मेहता और बेस्ट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के लिए अतुल मेहता, 100 फीसदी हाजरी का अवार्ड दीपांकर और कन्याकुमारी, सेव गर्ल चाइल्ड बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड नवजोत कौर, सबसे ज्यादा उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए सुखजीत सोनिया, हरिंदर सिंह, दीप सलूजा को विशेष अवार्ड दिया गया। यहां विशाल भारती, नरेश, अजय, नवीन, करण बग्गा, गुरजोत कौर, रितु गुप्ता, दीपिका, अमनदीप चीमा, गुरकृपाल, अतुल मेहता और नवीन गुप्ता थे।

मनु मेहता को बेस्ट प्रोजेक्ट और अतुल मेहता को बेस्ट प्रोजेक्ट डायरेक्टर अवार्ड मिला।