पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जोजो’ परोसेगा खाना, सर्व करेगा चाय कॉफी

‘जोजो’ परोसेगा खाना, सर्व करेगा चाय-कॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंटसोल्जरग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने ह्यूमन साइज रोबोट तैयार किया है। साढ़े पांच फीट लंबाई और 15 किलो वजनी इस रोबोट का नाम है जोजो। जोजो मेहमानवाजी में नंबर वन है। खाना परोसेगा और चाय और कॉफी भी सर्व करेगा। हालांकि जोजो को रिमोट से ही कंट्रोल किया जा सकता है।

जोजो की खास बात है कि इसे मोबाइल फोन की तरह चार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने के बाद इसे 7 से 8 घंटे तक चलाया जा सकता है। जोजो को बनाने में 25 हजार रुपए लागत आई है। इसे बनाने वाली टीम में पॉलीटेक्निकल के मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के हेड इंजीनियर जतिन्द्रप्रीत सिंह और इंजीनियर मुनीष कुमार के साथ साथ दोनों विभागों के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स संदीप पाल, राहुल, प्रभाकर, गुरप्रीत सिंह, सोम प्रकाश शामिल हैं। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा और डायरेक्टर एसपीएस मटियाणा ने होटल रमाडा में लॉन्च किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि स्टूडेंट्स को ऐसे प्रोजेक्ट इसलिए दिए जाते हैं कि वह सिर्फ नौकरी की चिंता करे बल्कि ऐसे एक्सपेरीमेंट करें कि अपने प्रोडक्ट खुद बना सकें।

‘जोजो’ को होटल रमाडा में सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने लांच किया। -भास्कर

फर्स्ट जेनरेशन रोबोट

प्रो.मनहर अरोड़ा ने बताया कि यह फर्स्ट जेनरेशन रोबोट है। रोबोट तीन डीसी मोटर्स की मदद से बने सर्किट बोर्ड पर लगे इनकोडर और डीकोडर सिस्टम से बने रिमोट से चलता है। रोबोट की बॉडी एल्यूमीनियम शीट से बनी है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। स्टूडेंट्स संदीप, राहुल, गुरप्रीत और सोम ने बताया कि रोबोट सेंसर आई आर टैक्नोलॉजी पर काम करता है।

उपलब्धि