पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेविएट और गुरदासपुर कॉलेज सेमीफाइनल में

डेविएट और गुरदासपुर कॉलेज सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेविएटमेंचल रही पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी इंटर कालेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन लड़कों के क्वार्टर फाइनल, लड़कियों के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए।

सेमीफाइनल गर्ल्स मुकाबले में आरआईईआईटी रेलमाजरा ने डेविएट को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सीईसी लांडरा ने आरबीआईईबीटी सहोरन को 2-0 से हराया। फाइनल में सीईसी लांडरा और आरआईईआईटी रेलमाजरा का बुधवार मुकाबला होगा। क्वार्टर फाइनल ब्वायज में डेविएट ने अारआईएमटीआईईटी मंडी गाेबिंदगढ़ को 2-0 से हराया। जीएनएआईएमटी लुधियाना और बीएफसीईटी बठिंडा के मुकाबले में लुधियाना 2-0 से जीता। आईईटी भदल ने सीजीसीटीसी झंझेरी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। गोल्डन कालेज गुरदासपुर ने बीजीआईईटी संगरूर को हराया। सेमीफाइनल बुधवार को डेविएट और गोल्डन कालेज गुरदासपुर, जीएनएआईएमटी लुधियाना और आईईटी भदल में खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें मेन की 40 और वुमन की 17 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान प्रिंसिपल एएल सांगल, स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट डॉ. जगरूप सिंह सिद्धू और कोच कमलदीप सिंह मौजूद रहे।

डेविएट में बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान शॉट लगाते फिरोज खान और रविद्रपाल।

पीटीयू इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट