- Hindi News
- डेविएट में इंजीनियर्स डे पर मॉडर्न लाइफ में साइंस की भूमिका बताई
डेविएट में इंजीनियर्स-डे पर मॉडर्न लाइफ में साइंस की भूमिका बताई
जालंधर | डीएवीइंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियर्स-डे मनाया गया। ‘फोस्टरिंग साइंटिफिक टैंपर अमंग मैसेज’ पर सेमिनार करवाया गया। डॉ. राजेश ग्रोवर, डायरेक्टर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट रहे। डिपार्टमेंट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हैड डॉ. अमित कोहली भी मौजूद थे। नैनोटेक्नोलॉजिस्ट डॉ. ग्रोवर ने मॉडर्न लाइफ में साइंस की भूमिका के बारे में बताया। फिर उन्होंने ग्लोबलाइजेशन के डेवलपमेंट के बारे में बताया और यह भी कि कैसे इंडिया सुपरपावर इंडिया में बदल रहा है। उन्होंने इस मौके पर सीवी रमन और हरगोबिंद खुराना के एक्सपेरीमेंटस् और आविष्कारों के बारे में बताया। एमबीए की हैड डॉ. सोनिया चावला ने भी इस विषय पर एक्सपर्ट कमेंट दिए। प्रिंसिपल डॉ. एएल सांगल ने फैकल्टी की कोशिशों को सराहा। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि स्टूडेंट्स जाने के साइंस में क्या काम हो रहा है।