- Hindi News
- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन में साइंस विभाग ने मनाया ओजोन डे
लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन में साइंस विभाग ने मनाया ओजोन-डे
जालंधर | लायलपुरखालसा कॉलेज फॉर वुमन में साइंस विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इसमें स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन करवाए गए। ओजोन परत बचाने के लिए स्टूडेंट्स ने पोस्टर बनाए और स्लोगन लिखे। प्रिंसिपल डॉ. कुलदीप कौर धालीवाल ने स्टूडेंट्स की कोशिशों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। स्लोगन लेखन में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमवार सिमरनजीत कौर, प्रभजोत कौर और महक सुमन रहे। पोस्टर लेखन मुकाबले में विजेता रहीं स्टूडेंट्स बशमीत, जसप्रीत और मनदीप। साइंस विभाग की मुखी डॉ. मुक्ता भी मौजूद थीं।