- Hindi News
- पीडीएवी में सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सिलेंस ने सीसीई पर कराई वर्कशॉप
पीडीएवी में सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सिलेंस ने सीसीई पर कराई वर्कशॉप
जालंधर | पुलिसडीएवी में सेंटर ऑफ एकेडेमिक एक्सिलेंस ने सीसीई पर एक दिवसीय वर्कशॉप करवाई। वर्कशॉप का शुभारंभ रीजनल डायरेक्टर पब्लिक स्कूल्स पीपी शर्मा ने किया। प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने बताया कि सीसीई को जानने के लिए जरूरी है कि लगातार इसकी वर्कशॉप हों। वर्कशॉप में जालंधर जोन के 32 स्कूलों के 100 टीचरों और प्रिंसिपलों ने हिस्सा लिया। पीपीटी के जरिए स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र डेवलप करने के बारे में जानकारी दी गई। इसमें ब्लूम टैक्सानामी, हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल और प्रश्न पत्र का कैसे विश्लेषण करें, इस बारे में बताया गया। सीसीई के को आर्डीनेटर सिनी मल्होत्रा ने यह जानकारी दी।