पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामामंडी में तीन दुकानों में चोरी

रामामंडी में तीन दुकानों में चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | जालंधर कैंट

रामामंडीमें एक रात में चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की। चोरी करने का तरीका तीनों जगहों पर एक ही रहा। बिना ताले तोड़ शटर को किसी जैक से ऊपर उठाया। न्यू तुलसी सेनिटेशन से चोर हजारों की नकदी ले गए। विजय दकोहा ने बताया कि शटर के ताले लगे हुए थे लेकिन शटर ऊपर उठा था। गल्ले से करीब 17-18 हजार रुपए चोरी ले गए।

कुछ दूरी पर स्थित बोलिना स्वीट्स शॉप से चोर लाखों की चोरी कर ले गए। सुभाष ने बताया कि उनकी दुकान पर किसी ग्राहक की करीब तीन लाख रुपए की पेमेंट आई थी। यह गल्ले में पड़ी थी, जो चोर ले गए। दुकान में लगे कैमरे में वारदात रिकॉर्ड हो गई। युवकों की संख्या चार थी। एक दुकान के अंदर गया और तीन बाहर ही रुके रहे। बाहर लगे कैमरे में तीन युवकों की फोटो साफ नहीं सकी। अंदर के कैमरे में चोरी कर रहे युवक की फोटो साफ आई है।

तीसरी चोरी यहां से कुछ ही दूरी पर गुरनाम आयरन स्टोर पर हुई। दुकान के मालिक हरजीत सिंह ने बताया कि चोर दुकान के गले में पड़े करीब 40-45 हजार रुपए चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोर दुकान पर पड़ा एक मोबाइल और तीन खाली चेक भी ले गए। पुिलस ने केस दर्ज कर लिया है।

चोर तीन थे, लेकिन दुकान के अंदर एक ही आया। इसका चेहरा स्पष्ट है।