- Hindi News
- हरियाणा में दस सीटों पर प्रचार करेंगे : चुघ
हरियाणा में दस सीटों पर प्रचार करेंगे : चुघ
भाजपाकेसीनियर लीडर तरुण चुघ ने कहा है कि हरियाणा चुनाव में पंजाब की लीडरशिप दस सीटों पर प्रचार करेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल द्वारा इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से पंजाब में भाजपा से रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। चुघ ने कहा कि इनेलो से मिलकर अकाली दल ने लोकसभा चुनाव लड़े थे। तब भाजपा ने सात लोकसभा सीटें जीती थीं।
चुघ ने दावा किया कि भाजपा 46 सीटें जीतेगी। हरियाणा में पंजाब भाजपा ने दो केन्द्र बनाए हैं। करनाल में पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी जगतार सिंह तथा पानीपत मे जतिंदर कालड़ा इंचार्ज होंगे।