- Hindi News
- एसएमई के लिए पंजाब लाएगा 1100 करोड़ की स्पेशल स्कीम
एसएमई के लिए पंजाब लाएगा 1100 करोड़ की स्पेशल स्कीम
मुक्तसर| पंजाबके उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही स्माल मीडियम स्केल एंटरप्राइजेज के लिए केंद्र के सहयोग से 1100 करोड़ रुपए की स्पेशल स्कीम लॉन्च करेगी। उन्होंने एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार इंडस्ट्री को स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध करवाने के लिए राज्य में तकनीकी शिक्षा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मित्तल ने यह भी कहा कि राज्य सरकार मंडी गोबिंदगढ़ में स्टील का, लुधियाना में हौजरी का और जालंधर में स्पोर्ट्स गुड्स का परंपरागत क्लस्टर बनाने के लिए भी प्रयास करेगी।