पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्ड कबड्डी लीग में एंट्री फ्री

वर्ल्ड कबड्डी लीग में एंट्री फ्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों ग्रैंड स्टैंड खोले वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग ब्लॉक और पार्किंग की सुविधा

भास्करन्यूज|जालंधर

बर्ल्टनपार्क के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 19, 20 और 21 सितंबर को होने वाले छह कबड्डी मैचों में दर्शकों को फ्री एंट्री मिलेगी। आम पब्लिक के लिए स्टेडियम के दोनों ग्रैंड स्टैंड खोल दिए गए हैं। पास वीवीआईपी और वीआईपी लोगों के लिए होंगे। उनके लिए अलग स्टैंड में बैठने का इंतजाम किया गया है। उनकी पार्किंग भी अलग होगी। वीरवार को डीसी कमल किशोर यादव और वर्ल्ड कबड्डी लीग के कमिश्नर परगट सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया और आयोजकों की समस्याएं सुनीं। साथ ही ग्रैंड स्टैंड की सफाई के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मैनेजर नकुल ने डीसी से कमेंटरी बॉक्स के आसपास बीस पुलिस जवानों की डिमांड की। तत्काल डीसी ने एडीसीपी परमजीत सिंह को उनकी मांग पूरी करने का निर्देश दिया। परगट सिंह ने कहा कि गांवों की कबड्डी को हम देश विदेश तक पहुंचा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह भी रग्बी की तरह विश्व प्रसिद्ध गेम बनेगा। इस मौके पर एसडीएम प्रीतम सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

रातभर चलेगा काम, तो होगी तैयारियां पूरी

आयोजककमेटी के सदस्यों की मानें तो वीरवार पूरी रात काम चलेगा, तभी तैयारियां पूरी होंगी। अभी स्टेडियम को पूरी तरह से होर्डिंग और बैनर से सजाया जाना है। कैमरे और कमेंटरी बाक्स को तैयार किया जाना है। इसके अलावा चीयर्स लीडर, टेक्निकल टीम और मेडिकल टीम का स्टैंड तैयार किया जाना है। पचास लोगों की प्रोडक्शन टीम मैच के लाइव प्रसारण को लेकर तैयारियों में जुटी है। हर कोई अपनी मशीनरी को सेट करने में लगा है। आयोजकों का कहना है कि अभी पचास फीसदी ही काम हुआ है। शुक्रवार दोपहर तक स्थितियां फाइनल हो जाएंगी। प्रोडक्शन टीम में विदेशी लोग भी लगे हैं।

ओलंपिक पैटर्न से दूर रहेगी वर्ल्ड कबड्डी लीग

परगटसिंह ने कहा कि वर्ल्ड कबड्डी लीग को ओलिंपिक पैटर्न से दूर रखा जाएगा। क्योंकि इसके लिए फेडरेशन बनाकर हर राज्य को दो-दो वोट करने होंगे। इससे पॉलिटिक्स इन्वॉल्व हो जाएगी और गेम का बुरा हाल हो जाएगा। दुनिया का पहला देश भारत होगा जहां पर हॉकी के लिए दो फेडरेशन चल रही हैं। इसके बाद भी हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रो कबड्डी लीग से वर्ल्ड कबड्डी लीग को कोई