- Hindi News
- पीएनबी जालंधर मंडल राजभाषा शील्ड से सम्मानित
पीएनबी जालंधर मंडल राजभाषा शील्ड से सम्मानित
जालंधर | पंजाबनेशनल बैंक जालंधर मंडल को इस वित्तीय वर्ष में राजभाषा नीतियों को बेहतर प्रदर्शन किए जाने की वजह से लाला लाजपत राय राजभाषा शील्ड प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार हासिल किया। पंजाब नेशनल बैंक प्रधान कार्यालय के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में बैंक के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक केआर कामत और आईएएस नीता चौधरी मंडल के प्रमुख डा. राजेश यदुवंशी को यह पुरस्कार प्रदान किया। लाला लाजपत राय राजभाषा शील्ड राजभाषा के क्षेत्र में पीएनबी द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। डॉ. राजेश यदुवंशी ने कहा कि जालंधर मंडल ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। हिंदी ना केवल अभिव्यक्ति का साधन है अपितु आज के इस भूमंडलीकरण के युग में व्यापार की भाषा भी है।