पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रीमैट्रिक माइनोरिटी के तहत 80 स्कूल डिफाल्टर घोषित

प्रीमैट्रिक माइनोरिटी के तहत 80 स्कूल डिफाल्टर घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर|प्रीमैट्रिक माइनोरिटी(वजीफा) के वर्ष 2013-14 में जारी चेकों के इस्तेमाल का सर्टिफिकेट जमा करवाने पर जिला शिक्षा विभाग ने 80 स्कूल प्रमुखों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने अब चेतावनी दी है कि यदि अब 23 सितंबर तक सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डिपार्टमेंट ने स्कूलों में लाभार्थियों के लिए वजीफा चेक जारी किए थे। जिसे स्कूल प्रमुखों की तरफ से बच्चों के खातों में जमा करवा कर उसकी रसीद स्कूलों के रिकार्ड रूम में शामिल करनी थी।

कहीं कोई लाभार्थी चेक कैश करवाने से वंचित तो नहीं रह गया। इसलिए ही 22 अगस्त पांच अगस्त को नोटिस भेज कर चेक के इस्तेमाल का सर्टिफिकेट मांगा था। सर्टिफिकेट जमा करवाने की सूरत में स्कूलों को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया, जिनमें सरकारी माडल कन्या स्कूल लाडोवाली रोड, मिडिल स्कूल कीर्ति नगर सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों के मिडिल सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।