पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभायात्रा के बाद श्री विश्वकर्मा मूर्ति का ब्यास में किया विसर्जन

शोभायात्रा के बाद श्री विश्वकर्मा मूर्ति का ब्यास में किया विसर्जन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | श्रीविश्वकर्मापूजनोत्सव समिति की ओर से 14वां श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव 120 फुटी रोड बाबू जगजीवन राम चौक दानिशमंदा रोड में मनाया गया। वीरवार को समिति सदस्यों ने श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और विसर्जन से पूर्व शोभायात्रा निकाली जो इलाके की परिक्रमा उपरांत वाहनों के माध्यम से ब्यास पहुंची। दरिया में विसर्जन कर पूजनोत्सव संपन्न हुआ। यहां लक्ष्मण ठाकुर, प्रधान नरेंद्र कुमार ठाकुर, उपप्रधान किशोरी ठाकुर, महासचिव लक्ष्मी शर्मा, सचिव सुनील सिंह, हरिचंद ठाकुर, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, सलाहकार लालधर शर्मा, मंच संचालक कमलजीत तनेजा, रविंदर सिंह, बिमलेश, दिनेश शर्मा, श्याम शर्मा, रामनरेश ठाकुर, हरिकांत ठाकुर, मनोज ठाकुर, लाल बाबू सिंह, गंगा राम, अर्जुन सिकंदर, कृष्ण देव शर्मा थे।

सिदानाविहार में 8वां विश्वकर्मा पूजनोत्सव

जालंधर | श्रीविश्वकर्मा धर्मशाला सेवक संघ सिदाना विहार की ओर से आठवां विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया गया। संघ के सदस्यों ने श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर गुणगान किया। भंडारा लगाया गया और शाम के समय आरती संध्या हुई। चेयरमैन अमरनाथ, उपचेयरमैन रवि, प्रधान रमेश प्रसाद, उपप्रधान राम बिलास चिंटू, महासचिव ओम प्रकाश यादव, कैशियर रामचंद्र मोदी थे।