- Hindi News
- अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी घोषित, सुभाष गुप्ता बने महामंत्री
अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी घोषित, सुभाष गुप्ता बने महामंत्री
अग्रवालसभाजालंधर ने वीरवार को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिला महामंत्री सुभाष गुप्ता को बनाया गया है। तरसेम लाल, कुंदन लाल अग्रवाल, रमेश मित्तल, डॉ. सतपाल गुप्ता, चौधरी राम कुमार, बिमल अग्रवाल और वरिंदर गुप्ता को चीफ पैट्रन बनाया गया है। कुल 34 मेंबरों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इसकी जानकारी सभा के प्रधान महेश गुप्ता ने दी।
इनके अलावा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरिंद्रपाल गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी गुप्ता, राजेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता मुनीश गुप्ता, सहायक सचिव सुरेश गुप्ता, सचिव अमित मित्तल, संगठन मंत्री राजीव गर्ग, कानूनी सलाहकार नरेश अग्रवाल दविंदर गु़प्ता, संयुक्त सचिव जीपी जिंदल काली चरण गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता को बनाया गया। कार्यकारिणी मेंबरों में डॉ. शुभांग अग्रवाल, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. नीतीश गर्ग, सुदर्शन गुप्ता मलसीयां, बैजनाथ गुप्ता शाहकोट, बलदेव राज नकोदर, पुनीत अग्रवाल लांबड़ा, वासु गुप्ता आदमपुर, रोहित अग्रवाल, गौरव गुप्ता, संजय अग्रवाल करतारपुर विशाल गुप्ता फगवाड़ा शामिल हैं।
प्रधान गुप्ता ने बताया कि सभा को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। सभा की तरफ से महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर हरियाणा के हिसार में बने पवित्र अग्रोहा धाम में 4 अक्टूबर को बसें ले जाकर जा रहे हैं। बसें सुबह 10 बजे चलेंगी। यात्रा 5 अक्टूबर को वापस लौटेगी।
महेश गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर 4 अक्टूबर को जत्था अग्रोहा धाम हिसार जाएगा।