पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईंदास स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव 3 को

साईंदास स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव 3 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | श्रीमहाकाली मंदिर दशहरा कमेटी की ओर से साईंदास स्कूल ग्राउंड में 25वां रजत जयंती दशहरा पर्व तीन अक्टूबर को मनाया जा रहा है। पर्व की तैयारियों को लेकर लाहौरिया मंदिर मिट्ठा बाजार माई हीरा गेट में दूसरी बैठक हुई। महासचिव गोपाल गुप्ता, संरक्षक गोपाल मियां और प्रधान तरसेम कपूर ने सदस्यों की ड्यूटियां लगाई। बताया कि शोभायात्रा में श्रीराम, हनुमान की सेना और रावण के करीब 200 स्वरूप शामिल होंगे। बैठक का शुभारंभ हनुमान चालीसा पार्षद वरिंदर शर्मा ने भजन सुनाकर किया। यहां धर्मपाल अरोड़ा, भूपिंदर सहगल, अजय खन्ना, राज कुमार शर्मा, विपन आनंद, नंद लाल, सुरिंदर सूरी, सुदर्शन नैय्यर, रजत महेंद्रू, नत्थूराम विपन गोल्डी, जोगिंदर पिंकी, पार्षद वरिंदर शर्मा, विजय शाही, कृपाल सिंह बूटी, अरुण हांडा, पवन कपूर गोरा, इंद्रजीत शर्मा, विपन शर्मा, मनीष जैन और राकेश महाजन थे।