- Hindi News
- श्री हरिनाम संकीर्तन के उपलक्ष्य में शोभायात्रा
श्री हरिनाम संकीर्तन के उपलक्ष्य में शोभायात्रा
जालंधर | श्रीराम प्रचार संकीर्तन मंडल राजा गार्डन बस्ती पीरदाद रोड की तरफ से चार दिवसीय विराट हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन का आगाज वीरवार को हरिनाम प्रचार शोभायात्रा निकाल कर किया गया। सम्मेलन सनातन धर्म सभा माई हीरा गेट में हुआ। 19 सितंबर को विश्व विख्यात अशोक शर्मा कुमार आशु शर्मा रात साढ़े आठ से रात साढ़े 12 बजे तक हरिनाम संकीर्तन करेंगे। सम्मेलन संकीर्तन सम्राट स्वामी मुकुंद हरि महाराज की स्मृति में करवाया जा रहा है। यहां संरक्षक शकुंतला रानी, रमेश शर्मा राम, चेयरमैन मास्टर धर्मवीर, प्रधान जगदीश कुमार हांडा, महामंत्री अशोक दुग्गल, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन महाजन, सिंपल भाटिया, पूजा घई, गोपाल शर्मा, गौरव घई, हरीश घई, राहुल, सतीश, अजय, नरेश खरबंदा, पंकज शर्मा थे।