पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 11 से दरबार साहिब भेजी राहत सामग्री

वार्ड-11 से दरबार साहिब भेजी राहत सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | जम्मूकश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए वार्ड-11 सर्कल पतारा से अमृतसर दरबार साहिब में एक ट्रक राहत सामग्री भेजी गई। पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू और अकाली नेता परमजीत सिंह रायपुर की अध्यक्षता में गांव ढिलवां से राहत सामग्री से भरे ट्रक को दरबार साहिब के लिए रवाना किया गया। गुरुद्वारा न्यू दशमेश नगर सभा के पदाधिकारी मास्टर जोगा सिंह, मास्टर मलकीत सिंह, कोषाध्यक्ष कैप्टन जगतार सिंह, गुरबक्श सिंह ने 56 हजार रुपए का चेक बलबीर सिंह बिट्टू और परमजीत सिंह रायपुर को दिया। राहत सामग्री में मल्हण, जौ हला, बोलना, जैपुर, नोनी, अदीपुर, पूर्णपुर, कोटली थान सिंह, ऊंचा, हाजरा, मूसापुर, नंगलशामा, चांदपुर, परसरामपुरा, दकोहा, ढिलवां, दशमेश नगर, न्यू दशमेश नगर, बाबा बुड्डा जी साहिब नगर के लोगों ने सहयोग दिया।