पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज 24 को शहर में

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज 24 को शहर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | अनन्तविभूषितगोवर्धन मठपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज 24 सितंबर को शहर में होंगे। वह अखिल भारतीय पीठ परिषद जालंधर मोहल्ला गोबिंदगढ़ की ओर से होने वाले दो दिवसीय सत्संग रूपी पावन कुंभ पर्व में पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष सतीश कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनीत शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को श्री सत्य नारायण मंदिर मोहल्ला गोबिंदगढ़ में ज्ञान गंगा यज्ञ शाम सात से नौ बजे तक होगा, जबकि विचार गोष्ठी श्री चामुंडा देवी मंदिर मॉडर्न कालोनी न्यू जवाहर नगर नजदीक रेडियो स्टेशन में शाम पांच से सात बजे तक होगी। आयोजन स्व. आरएल मल्होत्रा मेमोरियल ट्रस्ट मॉडर्न कालोनी के सहयोग से होगा।