पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू जवाहर नगर में आज हमसर हयात करेंगे साईं का गुणगान

न्यू जवाहर नगर में आज हमसर हयात करेंगे साईं का गुणगान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | मांभगवती सेवा संघ न्यू जवाहर नगर की ओर से दो दिवसीय न्यू जवाहर नगर पार्क में साईं संध्या और माता रानी की चौकी 19 20 सितंबर को करवाई जा रही है। 19 सितंबर को साईं संध्या में विख्यात भजन गायक हमसर हयात और 20 सितंबर को पुनीत खुराना मां का गुणगान करेंगे। इसी संबंध में वीरवार को पार्क में संकीर्तन किया गया। यहां बचपन सिंह कथूरिया, राजीव अग्रवाल, रजिंदर सहगल, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डिंपी नंदा, राजेश, नैय्यर, ग्रोवर, गुग्गु, शफी, महंत राधे श्याम, रोमी मल्होत्रा थीं।

आईकैंप 21 को : गुरुनानक मिशन अस्पताल ट्रस्ट 21 सितंबर को करतारपुर के गांव काहलवां में आई चेकअप कैंप लगाएगा। कैंप सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। ये कैंप बीबी प्रीतम कौर की 23 वीं बरसी पर सरदार गुरदीप सिंह यूके और परिवार की तरफ से लगाया जा रहा है।