पारुल ठाकुर ने जीते दो सिल्वर मेडल
लुधियानाके शास्त्री बैडमिंटन स्टेडियम में हुई जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में पुलिस डीएवी स्कूल की दसवीं क्लास की स्टूडेंट पारुल ठाकुर ने दो सिल्वर मेडल जीते।
उसने अंडर 19 मिक्स डबल में वैभव और टीम इवेंट अंडर 19 में दिपाशा के साथ मिलकर ये मेडल जीते। उसके पिता सुदर्शन कुमार रेलवे में ऑडिट ऑॅफिसर हैं और माता सीमा ठाकुर टीचर हैं। पारुल का भाई अभिनव ठाकुर भी बेडमिंटन प्लेयर है।