- Hindi News
- इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल में पहुंचे 70 खिलाड़ी
इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल में पहुंचे 70 खिलाड़ी
डेविएटमें फरवरी में होने वाले इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल लिए गए। इसमें 70 बच्चों ने ट्रायल दिए। इस दौरान स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट डॉ. जगरूप सिंह सिद्धू, कोच जसविंदर सिंह ढ़िल्लों, पूर्व रणजी प्लेयर मनोज खुल्लर, डीपीई कमलदीप सिंह ने खिलाड़ियों की सेलेक्शन की। इनमें से 24 प्लेयर्स चुने गए।
कोच जसविंदर ने बताया कि इन 24 प्लेयर्स की दो टीमें बनाकर अलग अलग सेशन में मैच करवाएं जाएंगे और बेस्ट प्लेयर्स का सेलेक्शन किया जाएगा।
इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के कपिल ने बताया कि वह विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की खेलने की तकनीक से काफी इंसपायर्ड हैं। वह टीम में बैट्समैन और विकेट कीपर हैं। उन्होंने दसवीं तक चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में पढ़ाई की है। स्कूल लेवल पर उन्होंने नेशनल मैच भी खेलें। वहीं कोच सुखशिंदर सिंह बावा जिन्होंने भारतीय टीम के सदस्य युवराज सिंह को भी कोचिंग दी है, से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। कपिल के पिता अश्विनी कुमार इरिगेशन डिपार्टमेंट में काम करते है और माता कौशल्या हाउसवाइफ है।
बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के कंवरप्रीत टीम में आलराउंडर हैं और वे युवराज सिंह से प्रेरित हैं। कंवरप्रीत ने कहा कि युवराज और उनमें समानता है। युवराज भी लेफ्टी है और वह भी। इसके अलावा वह आस्ट्रेलियन क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट के फैन हैं। वह क्रिकट में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर अजितपाल सिंह से कोचिंग ली है।