- Hindi News
- कपड़े वही पहनो जो आप पर खूबसूरत लगें : सोनम कपूर
कपड़े वही पहनो जो आप पर खूबसूरत लगें : सोनम कपूर
बॉलीवुडकी फैशन डिवा सोनम कपूर ने एलपीयू में कहा कि फैशन को लेकर मेरे ऊपर यह जिम्मेदारी है कि मैं ऐसे कपड़े पहनूं जिससे लड़कियों के लिए एक गलत उदाहरण खड़ा हो। इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए लड़कियों को यही कहना चाहती हूं कि कपड़े वही पहनो, जिसमें आप खूबसूरत लगे। इसलिए कोई स्टाइल, फैशन या कपड़े इसलिए पहनो क्योंकि किसी एक्ट्रेस ने पहने हैं। वही फैशन और स्टाइल फॉलो करो जो आप पर खूबसूरत लगे। क्योंकि कोई और कह रहा है, इसलिए कोई कपड़े मत पहनो।
जब बात आई कि वह अपना नाम क्या लेना चाहेंगी सोनम कपूर या सोनम अनिल कपूर तो सोनम ने कहा कि वह अपना नाम सोनम अनिल कपूर ही चाहती हैं, क्योंकि आई लव माय डैड। सोनम ने कहा कि हालांकि थोड़ा सा प्रेशर था कि मैं रेखा जी की भूमिका निभाने जा रही हूं, लेकिन फिल्म काफी अलग भी है। इसलिए हंसते खेलते शूटिंग हो गई। रेखा जी ने बहुत सपोर्ट किया। इनफेक्ट रेखा जी को फिल्म बहुत पसंद आई है। मेरी सिस्टर रेहा ने बताया कि रेखा जी मुझे तीन दिन से फोन लगा रही थीं, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद सोनम और फवाद दोनों ने स्टेज पर जाकर एलपीयू स्टूडेंट्स से बातें की। फवाद को तीन एलपीयू स्टूडेंट्स ने प्रपोज भी किया। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि स्टूडेंट्स को इन फिल्मी सितारों से कड़ी मेहनत करना सीखना चाहिए। साथ ही यह भी कि वह अपनी फिल्म के लिए कैरेक्टर में खुद को कैसे ढाल लेते हैं। प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल भी मौजूद थीं।
सेंट सोल्जर ग्रुप ने ‘खूबसूरत’ की कास्ट को दीं बेस्ट विशेज
जालंधर|सेंटसोल्जरग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने खूबसूरत फिल्म की स्टारकास्ट सोनम कपूर और फवाद खान का जालंधर पहुंचने पर स्वागत किया। चेयरपर्सन चोपड़ा ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
पंजाबी लाहौर-जालंधर या अमृतसर का हो, पंजाबी ही होता है : फवाद खान
एलपीयू में सोनम कपूर और फवाद खान के साथ नरेश मित्तल, रमेश मित्तल, रश्मि मित्तल और अशोक मित्तल। -भास्कर
जिंदगी चैनल के सीरियल जिंदगी गुलजार है, के जरिए भारतीय लोगों के बीच में फेमस हुए फवाद खान के लिए पहला सवाल यही था कि भारत और पाकिस्तान में क्या अंतर लगता है। फवाद ने हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहा कि पंजाबी लाहौर का हो, जालंधर का हो या अमृतसर का, पंजाबी ही होता है। फवाद खान से जब पूछा गया कि उन्हें बॉ