पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएमवी के करियर काउंसलिंग सैल ने करवाई वर्कशॉप

एचएमवी के करियर काउंसलिंग सैल ने करवाई वर्कशॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएमवीके करियर काउंसलिंग सैल की ओर से फाइनल ईयर की स्टूडेंट्स ने चार दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया। वर्कशॉप का टॉपिक ‘इंटरव्यू स्किल्स’था। बतौर रिसोर्स पर्सन रजनीश देव सहजपाल (डायरेक्टर कल्पतरू प्रोफेशनल सर्विस) मौजूद थे। प्रिंसिपल डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज भी मौजूद थीं। सहजपाल ने कहा कि इंडस्ट्री में नौकरी पाने के लिए पहला रास्ता इंटरव्यू से होकर गुजरता है। करियर काउंसलिंग सैल की इंचार्ज सीमा खन्ना ने बताया कि इंटरव्यू में नॉलेज, बॉडी लैंग्वेज, कम्यूनिकेशन स्किल सबकुछ देखा जाता है। इसलिए स्टूडेंट्स को सिर्फ रिजल्ट ओरिएंटेड होने की बजाए अपनी पर्सनैलिटी को भी ग्रूम करना होता है।

एचएमवी में रजनीश देव सहजपाल ने इंटरव्यू स्किल्स पर टिप्स दिए। -भास्कर