- Hindi News
- ड्रिल और फ्लैग कंपीटिशन में बीडी आर्य गर्ल्स फर्स्ट
ड्रिल और फ्लैग कंपीटिशन में बीडी आर्य गर्ल्स फर्स्ट
जालंधर | कपूरथलामें एनसीसी का ऑल इंडिया लीडरशिप कैंप 5 से 16 सितंबर तक आयोजित किया गया था। अलग-अलग कॉलेजों से 200 लड़के और 136 लड़कियों ने कैंपस में हिस्सा लिया। बीडी आर्य जालंधर कैंट की लड़कियों ने दो अलग-अलग कैटेगरी में हुए मुकाबलों में ड्रिल और फ्लैग कंपीटिशन मे हिस्सा लिया और पहला स्थान हासिल किया। टग ऑफ वार में बीडी आर्य गर्ल्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन लड़कियों ने दो ट्रॉफियां और 6 मैडल जीतकर री पब्लिक डे कैंप मं अपना नाम शामिल करवाया। प्रिंसिपल डॉ. सरिता वर्मा ने एनसीसी कैडेट्स और इंचार्ज सोनिया शर्मा को सम्मानित किया।