पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तों ने किए 26 शक्तिपीठों की जोतों के दर्शन

भक्तों ने किए 26 शक्तिपीठों की जोतों के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वधर्मसेवक दल की ओर से ज्योति चौक से नकोदर चौक के मध्य में तीन दिवसीय जगराता करवाया जा रहा है। पहले दिन साईं संध्या में अमित देव और मोहित सूफी एंड पार्टी ने साईं महिमा का गुणगान किया। संध्या से पूर्व दल के सदस्यों ने पूजन किया और 26 शक्तिपीठों से लाई पावन जोतों को भक्तों के दर्शनों के लिए खोला। बड़ी तादाद में भक्त एक जगह इकट्ठी शक्तिपीठों की जोतों की कतारों में लग दर्शन कर शीश निभा रहे थे। 19 सितंबर को शिव तांडव होगा, जिसमें गायक सन्नी प्रिंस होंगे, जबकि शिव तांडव की प्रस्तुति कपिल कोहली देंगे, 20 सितंबर को भगवती जगराते में सन्नी दोशी लुधियाना वाले, सन्नी भोला दिल्ली वाले, मनी लाडला अमृतसर वाले मां का गुणगान करेंगे। यहीं कॉमेडियन काकेशाह भी भक्तों को कॉमेडी से सभी को हंसाएंगे। यहां प्रधान रवि कन्नौजिया, चेयरमैन जगजीत सिंह सग्गू भी थे।