पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माई हीरां गेट में 10 घंटे का बिजली कट

माई हीरां गेट में 10 घंटे का बिजली कट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माईहीरां गेट,ढन्न मोहल्ला, दौलतपुरी और बशीरपुरा सहित आसपास के तमाम इलाकों में दस घंटे के कट ने लोगों का संडे खराब कर दिया। सारा दिन पानी नहीं आया। इन्वर्टर भी दोपहर तक जवाब दे गए। जब पावर काॅम के कंट्रोल रूम पर फोन किया तो स्टाफ ने कहा कि उन्हें ये जानकारी नहीं है कि कब तक सप्लाई चालू होगी।

इन दिनों पावर काम पुरानी तारें हटाकर नई डाल रहा है। इससे अगले दस साल बिजली के बढ़ते लोड को उठाने के काबिल होंगी सारी पावर लाइनें। दिक्कत ये है कि ये काम गर्मी के सीजन में हो रहा है। रोजाना 7-8 घंटे काम होना होता है, लेकिन अक्सर दो-तीन घंटे देरी कर दी जाती है। इस कारण लंबा कट लगता है। दौलतपुरी में रहने वाले कारोबारी हरदीप सिंह ने कहा कि सुबह 10 बजे बिजली कटी थी। रात 8 बजे तक नहीं आई। दिन तो कट गया लेकिन मोमबत्ती के सहारे बाकी समय कैसे काटें? फिर पता चला कि तारें तो बदल दी गई हैं, लेकिन इस बीच ट्रांसफार्मर में खराबी गई है।