- Hindi News
- बेस्ट गरबा का खिताब कोमल और राज कमल को मिला
बेस्ट गरबा का खिताब कोमल और राज कमल को मिला
विवेकअग्रवाल इंस्टीट्यूट आफ एक्टिंग डांस म्यूजिक की ओर से नवरात्रों के आरंभ से ही डांडिया और गरबा डांस करवाया जा रहा है। इसमें हर आयु के लोग विवेक अग्रवाल इंस्टीट्यूट में डांस और गरबे की ट्रेनिंग ले रहे हैं। विवेक अग्रवाल और शैल अग्रवाल ने बताया कि डांडिया रास प्रोग्राम से बच्चों के अंदर की प्रतिभा बाहर निकलकर रही है। डांडिया की प्रतियोगिता में बेस्ट ड्रेस का इनाम शिवाली बहल को मिला है। बेस्ट डांडिया डांस का खिताब रितिका, बेस्ट गरबा का कोमल और राज कमल को मिला। साइना को डांडिया क्वीन का खिताब मिला।