पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल को जवान रखने के लिए ऑक्सफोर्ड से हेल्दी हार्ट वॉक

दिल को जवान रखने के लिए ऑक्सफोर्ड से हेल्दी हार्ट वॉक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिलहोना चाहिए जवान, उम्रां की रखेया। दिल की बात करें तो उसे मजबूत करने के लिए चलना भी जरूरी है। यही संदेश रविवार को ऑक्सफोर्ड अस्पताल से वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर करवाई गई हेल्दी हार्ट वॉक में दिया गया। दिल की मजबूत रखने के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए वॉक ऑक्सफोर्ड अस्पताल से शुरू हुई। जिसकी अध्यक्षता मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जीएस गिल और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एसपीएस ग्रोवर कर रहे थे। वॉक का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन ने किया। उनके साथ एडीजीपी परमजीत सिंह गिल और आईएमए की जिला प्रेसिडेंट डॉ. सुषमा चावला भी चलीं।

ऑक्सफोर्ड अस्पताल से शुरू होकर नकोदर चौक, लिंक रोड, गुरु मिशन चौक होते हुए वापस ऑक्सफोर्ड आकर वॉक समाप्त हुई। इसमें मेडिकल स्ट्रीम 500 छात्रों के अलावा अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद था। चीफ कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनवर खान ने दिल को स्वास्थ्य रखने के टिप्स देने के साथ-साथ खान पान पर ध्यान रखने और रोजाना कसरत करने के लिए कहा। इस मौके पर डा. एसपीएस सूच, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डाॅ. एसपीएस ग्रोवर, रोटरी क्लब जालंधर के प्रेसिडेंट मनदीप सिंह, सेक्रेटरी मनजीत सिंह माैजूद रहे।

वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर करवाई गई हेल्दी हार्ट वॉक

वॉक में स्टूडेंट्स के साथ डॉक्टर्स भी शामिल हुए। -भास्कर