ब्रूमास्टर में एरोबिक्स की क्लास
जालंधर | एबी-दबॉडी टेंपल की ओर से ब्रूमास्टर में एरोबिक्स क्लासेस लगवाई गई। इसमें शहर के 130 लोगों ने हिस्सा लिया। शरीर को चुस्त और फ्रेश रखने के लिए लगाई इस क्लासेस में लोगों ने खूब एंज्वॉय किया। आरोहन ने कहा कि इवेंट काफी अच्छा था। हमने एक्सरसाइज के साथ-साथ डीजे की धुन पर खूब एंज्वॉय भी किया। राहुल ने कहा कि ऐसे इवेंट काफी कम होते हैं, जबकि ये होने चाहिए। इस मौके पर प्रतीक बजाज, अभिमन्यु बजाज, गीतिका, अमनदीप, रेखा, वरुण अग्रवाल, रसिका, दीपक अग्रवाल, ऋषभ, पुनीत भी थे।