पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 टीमों के बीच होगी अगली केजीएम, नकद इनाम मिलेंगे

18 टीमों के बीच होगी अगली केजीएम, नकद इनाम मिलेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केजीएमहॉकी लीग के अगले सेशन में 18 टीमों को शामिल किया जाएगा। यह फैसला रविवार को आठ टीमों के बीच खेले मैच में जुटे दर्शकों को देखकर आयोजकों की ओर से किया गया।

इसके साथ ही अगली बार विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आयोजक कुलबीर सैनी ने बताया कि केजीएम लीग के माध्यम से स्कूलों के हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बीस मिनट के गेम में उनकी प्रतिभा की पहचान हो जाती है। इसके लिए पूरे पंजाब से अगली बार 18 टीमों को शामिल किया जाएगा। रविवार को केवीएम लीग का खिताब शार्प शूटर्स जालंधर की टीम ने स्टिक मैगनेट जालंधर को 2-0 से हराकर जीता। जबकि तीसरा स्थान येलो ड्रेगन तरनतारन ने हैट्रिक हीरोज तरनतारन को हराकर हासिल किया। फाइनल मैच में शार्प शूटर्स की तरफ से जसविंदर सिंह संघा ने दो गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दिया। सेमी फाइनल शार्प शूटर्स जालंधर ने हैट्रिक हीरोज तरनतारन को 3-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टिक मैगनेट्स जालंधर येलो ड्रैगन तरनतारन को पेनाल्टी स्ट्रोक के माध्यम से 10-9 से हराया। इस दौरान 1975 विश्वकप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मेंबर ओलंपियन वरिंदर सिंह को सम्मानित किया गया। दलजीत सिंह, रिपुदमन कुमार सिंह, जसविंदर सिंह संघ, धर्मपाल सिंह, गुरजीत सिंह,हरमन सिंह, सरबतेज सिंह, सुखजीवन सिंह, जसविंदर सिंह लाली और रणजीत सिंह लाडी समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

शार्प शूटर्स जालंधर की टीम ने स्टिक मैगनेट जालंधर को 2-0 से हराकर जीता खिताब