- Hindi News
- सांप ने पहले भांजे फिर मामा को डंसा, दोनों ने दम तोड़ा
सांप ने पहले भांजे फिर मामा को डंसा, दोनों ने दम तोड़ा
जालंधर/गोराया। गांवपासला मेंसांप के डंसने से युवक और उसके मामा की मौत हो गई। कर्ण पुत्र कूरा राम ने बताया कि उसका चचेरा भाई अजय कुमार (16) पुत्र कुलवंत राम रात को घर में सो रहा था। रात करीब तीन बजे उसके पैर पर सांप ने डंस लिया। अजय दोस्त लवदीप को साथ लेकर गांव नत्थेवाल में जोगियों के पास इलाज के लिए चला गया।
कर्ण का मामा बावा राम (70) घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सांप पकड़ लिया। बोरी में डालते वक्त सांप ने बावा राम को भी डंस लिया। बावा राम को भी गांव नत्थेवाल ले गए। दोनों को फिल्लौर के निजी अस्पताल और फिर डीएमसी लुधियाना रैफर किया गया। दोपहर को अजय कुमार और दो घंटे बाद बावा राम की भी मौत हो गई। अजय 11वीं क्लास का स्टूडेंट था। पिता 15 साल से दुबई में है।